जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है हम घर से बाहर निकलना कम कर रहे है, किचन की गर्मी से बचने के लिए कभी कभी हम swiggy, zomato या किसी भी ऑनलाइन app से खाना आर्डर करते है। एक डिलीवरी बॉय ने कल डिलीवरी देते समय जो बात बोली dil को छू गयी, गर्मी मे पसीने से लथपथ भागता हुआ आया और एक गिलास पानी के लिए पूछा पानी पी कर पैकेट पकड़ा कर सीढ़ीओ से फटाफट भागने लगा तो उस के स्लिपर की आवाज़ को सुन कर मेने खिड़की से पूछा इतनी जल्दी क्या है भाई आराम से चले जाओ तब उसने बोला सर एक डिलीवरी है और वो कब से फ़ोन कर के चिल्ला रहे है उन के पास जाने मे लेट हो गया और उन के घर गेस्ट आये हुए है, कितना आसान है ना AC 17-18° टेम्प्रेचर मे बैठ कर गेस्ट के सामने डिलीवरी बॉय जो 35-40° मे भाग रहा है उस पर चिल्लाना। कल कुछ बात सीखी जो आप सब के साथ शेयर करना चाहूंगा 1)जब भी कोई डिलीवरी के लिए आप के पास आये चाहे टिप दो ना दो इस गर्मी मे एक गिलास पानी जरूर ऑफर करे। 2)वैसे आप के 10-20 रुपए के टिप्स से ना आप गरीब होने वाले, और ना उसकी कोठी खड़ी होनी वाली बस उस के रोजमर्रा की जिंदगी के काम आ...