Skip to main content

आज की भारतीय राजनीति


 एक बनिया था 5 रुपए की एक रोटी बेचता था। उसे रोटी की कीमत बढ़ानी थी लेकिन बिना राजा की अनुमति कोई भी अपने दाम नहीं बढ़ा सकता था। लिहाजा राजा के पास बनिया पहुंचा, बोला राजा साहब मुझे रोटी का दाम 10 करना है। राजा बोला तुम 10 नहीं 30 रुपए करो, बनिया बोला महाराज इससे तो हाहाकार मच जाएगा, राजा बोला इसकी चिंता तुम मत करो, तुम 10 रुपए दाम कर दोगे तो मेरे राजा होने का क्या फायदा, तुम अपना फायदा देखो और 30 रुपए दाम कर दो, अगले दिन बनिये ने रोटी का दाम बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया, शहर में हाहाकार मच गया, तभी सभी जनता राजा के पास पहुंचे, बोले महाराज यह बनिया अत्याचार कर रहा है, 5 की रोटी 30 में बेच रहा है, राजा ने अपने सिपाहियों को बोला उस गुस्ताख बनिए को मेरे दरबार में पेश करो, बनिया जैसे ही दरबार में पहुंचा, राजा ने गुस्से में कहा गुस्ताख तेरी यह मजाल तूने बिना मुझसे पूछे कैसे दाम बढ़ा दिया, यह जनता मेरी है तू इन्हें भूखा मारना चाहता है, राजा ने बनिए को आदेश दिया तुम रोटी कल से आधे दाम में बेचोगे, नहीं तो तुम्हारा सर कलम कर दिया जाएगा, राजा का आदेश सुनते ही पूरी जनता ने जोर से बोला.... महाराज की जय हो , महाराज की जय हो, महाराज की जय हो। नतीजा सुनिए.. 

अगले दिन से 5 की रोटी 15 में बिकने लगी।

अब जनता भी खुश...बनिया भी खुश...और राजा भी खुश।

जनता को मूर्ख बनाने में माहिर को ही जनता  कुशल शासक मान लेती है । इसको कहते हैं विवेक शून्यता।

#तर्कशील_वने_जागरूक_रहे 🇮🇳


Comments

Popular posts from this blog

आए गजब नतीजे अखबार देख लेना ,इस बार साइकिल की रफ्तार देख लेना

  बीजेपी ने बुजुर्गों की बेइज्जती का इतिहास बना दिया है, अटल जी पोस्टर से गायब, आडवाणी जी पिक्चर से गायब,जोशी जी को सम्मान नहीं दिया,यशवंत सिन्हा का हाल देख लीजिए।   जिन्होंने अपने बुजुर्गों का अपमान किया वो जनता का सम्मान कैसे कर सकते हैं।#भाजपा_गद्दी_छोड़ो   👉👻👉 दो हफ्ते में दूसरी बार बढ़े एलपीजी सिलिंडर के दाम, घर चलाने में हो रही है दिक्कत। आजतक की संवाददाता प्रेमा राजाराम ने एक गृहिणी से की बात जिन्होंने बताया कि कैसे सिलिंडर की बढ़ती कीमत बिगाड़ रही है घर का बजट।
 " 2014 में देश पर 55 लाख करोड़ का कर्ज था,  जो कि 2021 में बढ़कर 121 लाख करोड़ हो गया है, पिछले  7 साल में प्रति भारतीय पर 45 हज़ार का कर्ज बढ़ा है