Skip to main content

न्यायधीश का अनोखा दंड 🙏🙏

 न्यायधीश का अनोखा दंड 🙏🙏


अमेरिका में एक पंद्रह साल का लड़का था, स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया। 


जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा, "क्या तुमने सचमुच चुराया था ब्रैड और पनीर का पैकेट"?


लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया- जी हाँ।


जज :- क्यों ?


लड़का :- मुझे ज़रूरत थी।


जज :-  खरीद लेते।


लड़का :- पैसे नहीं थे।


जज:- घर वालों से ले लेते।


लड़का:- घर में सिर्फ मां है। बीमार और बेरोज़गार है, ब्रैड और पनीर भी उसी के लिए चुराई थी।


जज:- तुम कुछ काम नहीं करते ?


लड़का:- करता था एक कार वाश में। मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी, तो मुझे निकाल दिया गया।


जज:- तुम किसी से मदद मांग लेते?


लड़का:- सुबह से घर से निकला था, लगभग पचास लोगों के पास गया, बिल्कुल आख़िर में ये क़दम उठाया।


जिरह ख़त्म हुई, जज ने फैसला सुनाना शुरू किया, चोरी और विशेषतौर से ब्रैड की चोरी बहुत ही शर्मनाक अपराध है और इस अपराध के हम सब ज़िम्मेदार हैं।


"अदालत में मौजूद हर शख़्स.. मुझ सहित सभी अपराधी हैं, इसलिए यहाँ मौजूद प्रत्येक व्यक्ति पर दस-दस डालर का जुर्माना लगाया जाता है। दस डालर दिए बग़ैर कोई भी यहां से बाहर नहीं जा सकेगा।"


ये कह कर जज ने दस डालर अपनी जेब से बाहर निकाल कर रख दिए और फिर पेन उठाया लिखना शुरू किया:- इसके अलावा मैं स्टोर पर एक हज़ार डालर का जुर्माना करता हूं कि उसने एक भूखे बच्चे से इंसानियत न रख कर उसे पुलिस के हवाले किया।


अगर चौबीस घंटे में जुर्माना जमा नहीं किया तो कोर्ट स्टोर सील करने का हुक्म देगी।


जुर्माने की पूर्ण राशि इस लड़के को देकर कोर्ट उस लड़के से माफी चाहती है।


फैसला सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों के आंखों से आंसू तो बरस ही रहे थे, उस लड़के की भी हिचकियां बंध गईं। वह लड़का बार बार जज को देख रहा था जो अपने आंसू छिपाते हुए बाहर निकल गये।


क्या हमारा समाज, सिस्टम और अदालत इस तरह के निर्णय के लिए तैयार हैं?


चाणक्य ने कहा था कि "यदि कोई भूखा व्यक्ति रोटी चोरी करता पकड़ा जाए तो उस देश के लोगों को शर्म आनी चाहिए।"

Comments

Popular posts from this blog

आज की भारतीय राजनीति

 एक बनिया था 5 रुपए की एक रोटी बेचता था। उसे रोटी की कीमत बढ़ानी थी लेकिन बिना राजा की अनुमति कोई भी अपने दाम नहीं बढ़ा सकता था। लिहाजा राजा के पास बनिया पहुंचा, बोला राजा साहब मुझे रोटी का दाम 10 करना है। राजा बोला तुम 10 नहीं 30 रुपए करो, बनिया बोला महाराज इससे तो हाहाकार मच जाएगा, राजा बोला इसकी चिंता तुम मत करो, तुम 10 रुपए दाम कर दोगे तो मेरे राजा होने का क्या फायदा, तुम अपना फायदा देखो और 30 रुपए दाम कर दो, अगले दिन बनिये ने रोटी का दाम बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया, शहर में हाहाकार मच गया, तभी सभी जनता राजा के पास पहुंचे, बोले महाराज यह बनिया अत्याचार कर रहा है, 5 की रोटी 30 में बेच रहा है, राजा ने अपने सिपाहियों को बोला उस गुस्ताख बनिए को मेरे दरबार में पेश करो, बनिया जैसे ही दरबार में पहुंचा, राजा ने गुस्से में कहा गुस्ताख तेरी यह मजाल तूने बिना मुझसे पूछे कैसे दाम बढ़ा दिया, यह जनता मेरी है तू इन्हें भूखा मारना चाहता है, राजा ने बनिए को आदेश दिया तुम रोटी कल से आधे दाम में बेचोगे, नहीं तो तुम्हारा सर कलम कर दिया जाएगा, राजा का आदेश सुनते ही पूरी जनता ने जोर से बोला.... महाराज की...

नया भारत

 यह तय है कि फेसबुक इस पोस्ट की रीच घटा देगा मगर क्या वह बात न कही जाए, जो दिल को आँसुओं से भिगो रही है .. जब कश्मीर में गिरती हुई बर्फ़ के बीच राहुल ने 3960 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए कहा, मैं वह फोन कॉल की परम्परा मिटा देना चाहता हूँ, जिसका दर्द मैंने 14 साल की उम्र में सहा और 21 साल की उम्र दोबारा उसकी तड़प को महसूस किया.. मैं यह सुनते हुए रोने लगा, मेरा गला भर आया क्योंकि बहुत छोटी उम्र में ऐसी ही फोन कॉल ने हमें स्कूल से बुलवाया था, जब मेरे आंगन में मेरे सबसे चेहते चचाजान के टुकड़ों में बंटी लाश आई थी.. यह हमने देखा था, एक और लाश हमारे एक पुरखे की भी थी, तब भी एक फोन आया था, बंटवारे में उनको भी शहीद किया गया था, हमने जब अपने चचाजान की खबर सुनी थी तो हम तब तड़प उठे थे, जब राहुल ने कहा तो वह दर्द उभर आया, लगा यही वह बात है जो हमारी देश की सेना के परिवारों, सीआरपीएफ के जवानो के घरों में खुटके की तरह रहती है ... जब राहुल ने कहा हम अपने देश से ऐसी हर कॉल को खत्म करना चाहते हैं जो भयंकर दुःख की सूचना लाए तो लगा यही तो हमारी बात है, यही तो देश चाहता है, यही तो भारत की सच्ची आत्मा ह...

आए गजब नतीजे अखबार देख लेना ,इस बार साइकिल की रफ्तार देख लेना

  बीजेपी ने बुजुर्गों की बेइज्जती का इतिहास बना दिया है, अटल जी पोस्टर से गायब, आडवाणी जी पिक्चर से गायब,जोशी जी को सम्मान नहीं दिया,यशवंत सिन्हा का हाल देख लीजिए।   जिन्होंने अपने बुजुर्गों का अपमान किया वो जनता का सम्मान कैसे कर सकते हैं।#भाजपा_गद्दी_छोड़ो   👉👻👉 दो हफ्ते में दूसरी बार बढ़े एलपीजी सिलिंडर के दाम, घर चलाने में हो रही है दिक्कत। आजतक की संवाददाता प्रेमा राजाराम ने एक गृहिणी से की बात जिन्होंने बताया कि कैसे सिलिंडर की बढ़ती कीमत बिगाड़ रही है घर का बजट।