Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2023

जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है

 जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है हम घर से बाहर निकलना कम कर रहे है,  किचन की गर्मी से बचने के लिए कभी कभी हम swiggy, zomato या किसी भी ऑनलाइन app से खाना आर्डर करते  है। एक डिलीवरी बॉय ने कल  डिलीवरी देते समय जो बात बोली dil को छू गयी,  गर्मी मे पसीने से लथपथ भागता हुआ आया और एक गिलास पानी के लिए पूछा पानी पी कर  पैकेट पकड़ा कर सीढ़ीओ से फटाफट भागने लगा तो उस के स्लिपर की आवाज़ को सुन कर मेने खिड़की से पूछा  इतनी जल्दी क्या है भाई आराम से चले जाओ तब उसने बोला सर एक डिलीवरी है और वो कब से फ़ोन कर के चिल्ला रहे है उन के पास जाने मे लेट हो गया और उन के घर गेस्ट आये हुए है,  कितना आसान है ना AC 17-18° टेम्प्रेचर मे बैठ कर गेस्ट के सामने डिलीवरी बॉय जो 35-40° मे भाग रहा है उस पर चिल्लाना। कल कुछ बात सीखी जो आप सब के साथ शेयर करना चाहूंगा  1)जब भी कोई डिलीवरी के लिए आप के पास आये चाहे टिप दो ना दो इस गर्मी मे एक गिलास पानी जरूर ऑफर करे। 2)वैसे आप के 10-20 रुपए के टिप्स से ना आप गरीब होने वाले, और ना उसकी कोठी खड़ी होनी वाली बस उस के रोजमर्रा की जिंदगी के काम आ...

आज की भारतीय राजनीति

 एक बनिया था 5 रुपए की एक रोटी बेचता था। उसे रोटी की कीमत बढ़ानी थी लेकिन बिना राजा की अनुमति कोई भी अपने दाम नहीं बढ़ा सकता था। लिहाजा राजा के पास बनिया पहुंचा, बोला राजा साहब मुझे रोटी का दाम 10 करना है। राजा बोला तुम 10 नहीं 30 रुपए करो, बनिया बोला महाराज इससे तो हाहाकार मच जाएगा, राजा बोला इसकी चिंता तुम मत करो, तुम 10 रुपए दाम कर दोगे तो मेरे राजा होने का क्या फायदा, तुम अपना फायदा देखो और 30 रुपए दाम कर दो, अगले दिन बनिये ने रोटी का दाम बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया, शहर में हाहाकार मच गया, तभी सभी जनता राजा के पास पहुंचे, बोले महाराज यह बनिया अत्याचार कर रहा है, 5 की रोटी 30 में बेच रहा है, राजा ने अपने सिपाहियों को बोला उस गुस्ताख बनिए को मेरे दरबार में पेश करो, बनिया जैसे ही दरबार में पहुंचा, राजा ने गुस्से में कहा गुस्ताख तेरी यह मजाल तूने बिना मुझसे पूछे कैसे दाम बढ़ा दिया, यह जनता मेरी है तू इन्हें भूखा मारना चाहता है, राजा ने बनिए को आदेश दिया तुम रोटी कल से आधे दाम में बेचोगे, नहीं तो तुम्हारा सर कलम कर दिया जाएगा, राजा का आदेश सुनते ही पूरी जनता ने जोर से बोला.... महाराज की...

न्यायधीश का अनोखा दंड 🙏🙏

 न्यायधीश का अनोखा दंड 🙏🙏 अमेरिका में एक पंद्रह साल का लड़का था, स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया।  जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा, "क्या तुमने सचमुच चुराया था ब्रैड और पनीर का पैकेट"? लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया- जी हाँ। जज :- क्यों ? लड़का :- मुझे ज़रूरत थी। जज :-  खरीद लेते। लड़का :- पैसे नहीं थे। जज:- घर वालों से ले लेते। लड़का:- घर में सिर्फ मां है। बीमार और बेरोज़गार है, ब्रैड और पनीर भी उसी के लिए चुराई थी। जज:- तुम कुछ काम नहीं करते ? लड़का:- करता था एक कार वाश में। मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी, तो मुझे निकाल दिया गया। जज:- तुम किसी से मदद मांग लेते? लड़का:- सुबह से घर से निकला था, लगभग पचास लोगों के पास गया, बिल्कुल आख़िर में ये क़दम उठाया। जिरह ख़त्म हुई, जज ने फैसला सुनाना शुरू किया, चोरी और विशेषतौर से ब्रैड की चोरी बहुत ही शर्मनाक अपराध है और इस अपराध के हम सब ज़िम्मेदार हैं। "अदालत में मौजूद हर शख़्स.. मुझ सहित सभी अपराधी हैं, इसलिए यहाँ मौजूद प्रत...